हाथरस/सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दरकौली में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर परिजनों से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पीडित परिवार ने कोतवाली में की है।
जानकारी के अनुसार गांव दरकौली में संजय पुत्र मलिखान तथा सूरजपाल में आपसी कहासुनी हो गई थी। जिसे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर शांत कर दिया। मगर संजय के गुस्से की आग ठंडी नहीं हुई और वह अपने परिजनों के साथ सूरजपाल के घर आ धमका, परिजनों से मारपीट करने लगा। जिसका विरोध सूरजपाल की पत्नी ने किया तो संजय तथा उसके परिजनों ने सूरजपाल की पत्नी आशा को भी लात घूंसों से पीटना शुरु कर दिया। बीच बचाव में आए मंजू, सुरेन्द्र, को भी संजय के परिजनों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसआई जितेन्द्र गौतम मौके पर पहुंच गये और झगड़ा कर रहे लोगों को कोतवाली ले आए। जहां आशा ने संजय, पप्पू, अनिल, श्यामू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।