Top News

हाथरस- जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चैराहा पर बाइकों की भिडन्त में 3 गंभीर, 1 रैफर

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चैराहा पर आज 2 बाइकों में आमने-सामने की भिडन्त में एक टेनी लेखपाल सहित 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनमें एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रैफर किया गया है।
शहर के वाटर वक्र्स निवासी नीरज पुत्र जगदीश व राजू पुत्र हीरालाल निवासी आदर्श नगर आज एक बाइक पर सवार होकर सिकन्द्राराऊ की ओर जा रहे थे तभी सामने से टेªनी लेखपाल सौरभ यादव निवासी सिकन्द्रारऊ आ रहे थे और दोनों की बाइकों में कैलोरा चैराहा के पास भिडन्त हो गई जिससे उक्त तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों को क्षेत्रीय लोगों व पुलिस ने उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया जहां से गंभीर हालत में नीरज को अलीगढ़ रैफर कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने