Top News

हाथरस- भूरा पहलवान की भाजपा में घर वापसी, खुशी, स्वागत

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना (भूरा पहलवान) अब अपने पुराने घर भाजपा में वापस आ गये हैं और सपा को अलविदा कह दिया है। उनकी घर वापसी पर भाजपाईयों द्वारा उनका फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा ब्रज प्रांत की आगरा के टून्डला में आयोजित बैठक में दिल्ली के सांसद एवं उ.प्र. के सहप्रभारी रमेश विधूड़ी, प्रदेश महामंत्री/ब्रज क्षेत्र प्रभारी अशोक कटारिया, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बी. एल. वर्मा, ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानीसिंह की मौजूदगी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना (भूरा पहलवान) की घर वापसी करायी गई और उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों के दौरान भूरा पहलवान सपा में चले गये थे लेकिन उनका मन वहां पर नहीं लगा और पुराने संघ कार्यकर्ता होने के नाते उनकी विचारधारा भी नहीं मिली और उनकी भाजपा के प्रति आस्था व लगाव को देखते हुये भाजपा नेतृत्व ने उनका निष्कासन रद्द कर उनकी घर वापसी करायी है। उनकी वापसी होने से भाजपाईयों में हर्ष की लहर है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, जिला महामंत्री डा. एस. पी. एस. चैहान, गिर्राजकिशोर वशिष्ठ, वीरेन्द्र सिंह राना, टरमेश सिंह, प्रमोद सेंगर, अविनाश तिवारी, भास्कर सिंह, डा. देवचन्द्र गौड़, ठा. विक्रम सिंह जादौन, गौरव आर्य, संजय सक्सैना, सुमित शर्मा आदि भी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने