हाथरस। विधानसभा चुनावों का ऐलान होने के बाद जिले में पहले ही चरण में मतदान होने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है और प्रशासन द्वारा आज मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने व पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के स्थलों का निरीक्षण किया गया।
चुनाव तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस कप्तान दिलीप कुमार द्वारा अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति परिसर जहां पर मतदान के बारे में कर्मियों को प्रशिक्षण देने व आगरा रोड स्थित एम.जी. पौलीटेक्निक कालेज का निरीक्षण किया गया। एम.जी. पौलीटेक्निक कालेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के अलावा मतगणना का कार्य संचालन होगा।
अधिकारियों ने उक्त स्थानों का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एडीएम ए.एच.कर्नी, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम राकेश गुप्ता, एएसपी संसार सिंह, सीओ सिटी राजेश कुमार गौतम, एआरटीओ (ई) राजेश कुमार कर्दम आदि अधिकारी भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।