हाथरस/अलीगढ़: डीपीएस हाथरस व डीपीएस अलीगढ़ में सत्र 2017-18 के प्रवेष हेतु एडमिषन प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। इस सत्र से प्रवेष प्रक्रिया को आॅनलाइन भी कर दिया गया है। अभिभावक अधिक जानकारी के लिए डीपीएस हाथरस के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 10 जनवरी से विद्यालय में प्रवेष हेतु कार्यवाई षुरू कर दी जाएगी। अभिभावक घर बैठे आॅनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस व अलीगढ़ की बेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया को पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेषन आदि फीस भरने के आॅनलाइन विकल्प भी हैं। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या नीना चक्कू ने बताया कि नए सत्र की योजनाएं बनना षुरू हो गईं हैं। विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की षिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास व विकल्प चुने जा रहे हैं। डीपीएस अलीगढ़ की प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय ने बताया कि आगामी सत्र से ग्यारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में नए विशय जैसे पाॅलिटिकल साइंस, वेब टेक्नोलाॅजी एंड मल्टीमीडिया व आंट्रप्रन्योरषिप को भी षामिल किया जा रहा है। जिससे कि विद्यार्थी अपने भविश्य में आने वाले विकल्पों को विस्तार दे सकें व उन्हें बेेहतर ढंग से चुन पायें। उन्होंने कहा कि डीपीएस सीनियर विंग में इन्जीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी के लिए संचालित तीसरे एबिलिटी बैच के पंजीकरण भी 10 जनवरी से ही प्रारंभ कर दिए जाएंगे। इसकी प्रवेष परीक्षा 21 जनवरी को होगी। इच्छुक छात्र नए सत्र से इस बैच में प्रवेष के लिए अपना रजिस्टेªषन करा सकते हैं।
डीपीएस हाथरस व अलीगढ़ में प्रवेष हेतु आवेदन आज से
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।