Top News

सासनी- आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित कैत की पुलिया के निकट तीन कार आपस में टकराईं, एक गम्भीर घायल, अलीगढ़ रेफर

हाथरस/सासनी। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित कैत की पुलिया के निकट तीन कार आपस में भिड़ गईं जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने  बुरी तरह क्षतिग्रस्त तीनों कारों को अपने कब्जे में ले लिया है।
     जानकारी के अनुसार हाथरस बसंत बाग कालोनी निवासी सुभवन बंसल पुत्र राकेश बंसल अपनी कर द्वारा किसी काम से दिल्ली गये थे। जहां से काम समाप्त करने के बाद वह हाथरस लौट रहे थे। जैसे ही हनुमान चैकी के निकट कैत की पुलिस के सामने आए तो राजेश लवानियां पुत्र विशंभर लवानियां जो कार द्वारा अलीगढ़ जा रहे थे। की कार से सुभवन की कार टकरा गई। इसी बीच सासनी का इदरीश पुत्र शेर मोहम्मद कार द्वारा अलीगढ़ मोहल्ला अग्रवाल निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्ता को लेकर जा रहा था। सुभवन की कार इदरीश से टकराती हुई झाडियों में जा घुसी।

कारों में अचानक हुई भिड़ंत को देखकर दोनों ओर के वाहन वहीं रुक गये। भिडं़त के दौरान हुई आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान भी सड़क पर आ गये। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर एनएचआई की ऐबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। घटना में तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के दौरान कार में सवार दुर्गाप्रसाद घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने