हाथरस । समूचे जनपद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण और परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा। जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कृष्ण सिंह पुलिस लाइन में आयोजित भव्य पुलिस परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में जगह-जगह ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत के अलावा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी 2017 को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जनपद में सुव्यवस्थित ढंग और सादगी से मनाया जायेगा। दिनांक 26.01.2017 को प्रातः 08ः30 बजे सरकारी भवनों पर झण्डा अभिवादन, संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण तथा राष्ट्रगायन किया जायेगा। सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 10 बजे राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्मनिरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बलबती बनाने पर समस्त कार्यालयध्यक्ष विषेश रूप से बल देेगें।
गणतंत्र दिवस पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षाधिकारी जिले के समस्त शिक्षण संस्थाओं में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करायेगें जिसमें ’’राष्ट्रगायन जन-गण-मन’’ का सामूहिक गायन भी सम्मिलित हो। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जायेगा और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत नाटक, विचार गोष्ठी तथा निबन्ध लेखन आदि प्रतियोगिताऐं आयोजित करायी जायेंगी।
जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कृष्ण सिंह गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य पुलिस परेड की सलामी लेंगे। पुलिस लाइन में झण्डारोहण के बाद पुलिस परेड आयोजित की जायेगी। परेड में जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी तथा सैन्यबल कर्मियों की विधवा एवं अभिभावक भी आमंत्रित किये जायेंगे। शिक्षण संस्थाओं में खेलकूद, साईकिल रेस व दंगल आदि का आयोजन किया जायेगा तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर एनसीसी स्काउट्स और गाइड आदि द्वारा रूट मार्च निकाला जायेगा। सभी कार्यालयाध्यक्ष सरकारी भवनों पर रंगांरग रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे और झण्डा अभिवादन के समय तिरंगे झण्डे के गौरवशाली इतिहास तथा उसके महत्व पर प्रकाश डालेंगे। इस मौके पर उपस्थित व्यक्तियों को स्मरण कराया जायेगा कि हमारे अगणित देशभक्तों तथा अमर बलिदानियों ने जीवनभर संघर्ष कर जो स्वाधीनता हासिल की है वह अमूल्य है और उसकी रक्षा का अग्रेत्तर दायित्व हमारी नई पीढी पर है। इसके अलावा गणतंत्र की मूल अवधारणाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों को प्रेरणा दी जायेगी कि देश व समाज निर्माण प्रेम तथा सदभावना से होता है घृणा से नहीं, मेलजोल से होता है भेदभाव से नहीं, एक दूसरे के धर्म का आदर करने से होता है अनादर करने से नहीं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।