Top News

हाथरस- जिला प्रशासन की ओर सेे शीतलहर से प्रभावित गरीब बेसहारा लोगों को गर्म कम्बल भेंट

हाथरस । जिला प्रशासन की ओर सेे शीतलहर से प्रभावित गरीब बेसहारा लोगों को गर्म कंबल भेंटकर राहत प्रदान की गई।
बीती देर रात्रि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने शहर में रोडवेज बस स्टैण्ड तथा सिटी रेलवे स्टेशन पहुॅचकर सर्दी से ठिठुरते गरीब लोगों को गर्म कम्बल उडाकर शीतलहर के प्रकोप से बचाने में मदद की। इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ मौजूद अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता तथा तहसीलदार कमलेश गोयल ने 33 गरीब बेसहारा लोगों को गर्म कम्बल देकर उन्हें सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिये राहत पहुॅचाई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने