Top News

सासनी- आगरा अलीगढ राजमार्ग पर स्थित शोरुम क्वालिटी फर्नीचर हाउस में से चोरों ने की लाखों की चोरी, चैकीदार को बनाया बंधक

सासनी । आगरा अलीगढ राजमार्ग पर स्थित एक फर्नीचर हाउस में बीती रात अज्ञात चोरों ने चैकीदार को बंधक बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। घटना की तहरीर पीडित दुकानदार ने अज्ञात चोरांे के खिलाफ कोतवाली में दे दी है।
गौरव सिघंल पुत्र मदनमोहन अग्रवाल का एक शोरुम क्वालिटी फर्नीचर हाउस के नाम से आगरा अलीगढ राजमार्ग पर स्थित है। रोजाना की भांति वह शाम को अपना शोरुम को बन्द करने के बाद अपने घर चले गए। इसी शोरुम पर एक चैकीदार तैनात है। बीती रात मौका पाकर चोरों ने पहले तो चैकीदार को बंधक बना लिया उसके बाद शोरुम में दाखिल हो गए और चोरों ने 7 एलसीडी, प्रेस के अलावा इलेक्टोनिक सामान चुराकर ले जाने में सफल हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। सुबह जब लोग टहलने के लिए उधर से गुजरे तो चैकीदार ने आवाज लगाकर लोगों को बुला लिया जिन्हांेने चैकीदार को बधंन मुक्त कर दिया और घटना की जानकारी तत्काल दुकान मालिक को दी तो दुकान मालिक गौरव घटना स्थल पर आ गए और दुकान का निरीक्षण करने पर पता चला कि दुकान मे से 7 एलसीडी, प्रेस के अलावा इलक्टौनिकस सामान गायब है। पीडित दुकानदार ने जानकारी पुलिस को दी तो सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर आ गई और मौका मुआयना करने के बाद जाॅच में जुट गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने