Top News

हाथरस- गेट क्षेत्र के मौहल्ला रमनपुर में मकान से चोरी

हाथरस। सर्दी के मौसम में ठंड कड़क व कोहरा होते ही चोरों की सरगर्मियां बढ़ जाती हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। बीती रात्रि को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला रमनपुर से एक मकान से हजारों का माल व नगदी चोरी कर ले गये।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला रमनपुर निवासी छोटू पुत्र तेजसिंह के मकान में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश पा लिया और घर में रखी अलमारी के ताले चटका कर उसमें से साढ़े 3 सौ ग्राम चांदी के जेबरात, 52 सौ रूपये, मोबाइल व एक होम सिथेटर को चोरी कर ले गये।
घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। चोरी की घटनाओं के बढ़ने से लोगों में भारी खलबली है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने