हाथरस। मध्य प्रदेश के इन्दौर से ट्रक लेकर लौट रहे ट्रक चालक को आज सुबह आगरा रोड पर नगला भुस के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ निवासी करीब 27 वर्षीय आशु शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ट्रक चालक है और वह मध्य प्रदेश के इन्दौर में अपने ट्रक से माल खाली कर आज लौट रहा था और तभी रास्ते में आगरा रोड स्थित नगला भुस पर वह ट्रक को रोक कर पहियों में हवा चैक कर रहा था और इसी दौरान आये किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और थाना चन्दपा पुलिस भी आ गई तथा घायल चालक को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक चालक का शव अस्पताल में रखा है और परिजनों का इन्तजार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।