हाथरस/सासनी। गांव जरैया मोड़ पर एक बाइक सवार ने पैदल यात्री महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल का उपचार सीएचसी में कराया है।
गांव जरैया निवासी रमेश चंद्र की पत्नी तारा देवी गांव से पैदल ही घरेलू सामान खरीदने के लिए सासनी आ रही थी। बताते हैं कि जैसे ही वह गांव के बाहर जरैया मोड़ पर पहुंची वैसे ही पीछे से आ रहे बाइक सवार ने तारा देवी को टक्कर मार दी। जिससे तारा देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां तारा देवी का उपचार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।