हाथरस/सहपऊ। राजस्थान के जयपुर से जलेसर जा रहे कार सवार एक व्यक्ति से फ्लाइंग स्क्वाॅयड टीम व थाना पुलिस ने सहपऊ जलेसर रोड पर चैकिंग के दौरान 1 लाख 4 हजार रूपये की नगदी बरामद की है और पुलिस पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है और मुख्य-मुख्य मार्गों पर वाहनों की विशेष चैकिंग की जा रही है और चुनाव प्रभावित करने के लिये शराब, पैसा, हथियार व अन्य सामिग्री की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने हेतु वाहनों की चैकिंग करायी जा रही है। थाना क्षेत्र के सहपऊ जलेसर रोड पर वाहनों की चैकिंग में लगी फ्लाइंग स्क्वयाड टीम व पुलिस टीम ने एक स्कार्पियो कार को चैकिंग हेतु रोका और चैकिंग के दौरान टीम को 1 लाख 4 हजार रूपये गाड़ी से मिले जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
बताया जाता है पुलिस टीम ने कार सवार व्यक्ति आनन्द शर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार शर्मा निवासी शिवाड़ा एरिया अमीर रोड जयपुर राजस्थान को अपनी हिरासत में लेकर उससे उक्त रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है उक्त व्यक्ति जलेसर अपनी किसी रिश्तेदारी में जा रहा था।
उक्त सम्बन्ध में सीओ सादाबाद मनीषा सिंह ने बताया कि गाड़ी से 1 लाख 4 हजार रूपये बरामद किये हैं और पकड़ा गया व्यक्ति रूपयों के बारे में अभी सही जानकारी नहीं दे पा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।