Top News

हाथरस- मथुरा रोड पर कलेक्टेट के पास बाइक की आमने सामने की टक्कर में जीजा साले गम्भीर घायल, जलेसर रोड पर बाइक सवार दम्पत्ति में टैम्पो ने मारी टक्कर, 3 वर्षीय मासूम गभ्भीर घायल व महिला के कटे पैर

हाथरस। अलग-अलग सड़क हादसों में जीजा-साले व मां-बेटी सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
मथुरा रोड पर कलेक्टेट से ड्यूटी कर लौट रहे वीरेन्द्र पुत्र रेशमलाल निवासी सूकरपुर आगरा व इनके साले राकेश पुत्र देवीराम निवासी गांव रहना की बाइक से सामने से आती बाइक से भिडन्त हो जाने से उक्त दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि जलेसर रोड पर एटा से आ रहे बाइक सवार दम्पत्ति में एक टैम्पो ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार श्रीमती अनुराधा पत्नी गुलरेस व इनकी 3 वर्षीय पुत्री गरिमा निवासीगण निधौलीकलां एटा  गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे में महिला के पैर कट गये हैं। उक्त सभी घायलों को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से इन्हें अलीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने