हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ओढ़पुरा बरवाना में आज एक गर्भवती नवविवाहिता करीब 22 वर्षीय श्रीमती सपना पत्नी अरूण आज संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे चिन्ताजनक हालत में अलीगढ़ रैफर कर दिया गया है। उक्त महिला की शादी लगभग 1 वर्ष पूर्व ओढ़ापुरा निवासी अरूण पुत्र नेकसेराम से हुई थी और महिला गांव मिर्जापुर एटा की रहने वाली है।
हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ओढ़पुरा बरवाना में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला आग से जलकर हुयी घायल, गंभीर हालत में अलीगढ़ रैफर
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।