हाथरस/सासनी। बस स्टैंड पर एक ट्रक ने आगे चल रहे वाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार और उसकी पत्नी तथा बच्चा बाल-बाल बच गये। घटना के बाद मौके पर हुई भीड़ में मौजूद सभ्रांत लोगों ने मामले को शांत कर दिया।
हाथरस का रहने वाला एक युवक बाइक द्वारा अपने रिश्तेदार के यहां अपनी पत्नी तथा दो माह के बच्चे के साथ अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार बस स्टैंड पर पहुंचा तो हाथरस की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिर गये। घटना की जानकारी होने पर एकत्र हुए आस-पास के दुकानदारों ने ट्रक के नीचे सड़क पर गिरे बाइक सवार और उसकी पत्नी को उठाकर सड़क से अलग किया। उधर एकत्र लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। तभी मौके पर मौजूद सभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया । ट्रक एवं बाइक सवार अपने गंतव्य को चले गये।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।