Top News

हाथरस- आचार संहिता का अनुपालन कराने का डीएम द्वारा निर्देश, जिले में चैकपोस्ट स्थापित

हाथरस। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में सख्ती से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने और उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के लिये अफसरों को हिदायत दी है।
कलक्टेªट में आहुत एक अहम बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिले में तैनात उडनदस्ता टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड माॅनीटरिंग कमेटी के अधिकारियों से कार्यप्रगति के बारे में जानकारी ली और कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरसः पालन करते हुए सभी अधिकारी पूरी तत्परता से अपनी ड्यूटी को अंजाम दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग आफीसरों/एसडीएम को निर्देश दिये कि वे अपने यहाॅ प्रत्येक दशा में 15 जनवरी से पूर्व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों आदि के साथ बैठक अवश्य कर लंे और उन्हें विधानसभा सामान्य निर्वाचन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशानिर्देशों से अवगत कराते हुए प्रत्येक दशा में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के संबंध में अवगत करायें। उन्होंने तीन विधानसभा क्षेत्र के लिये कलक्टेªट परिसर में 17 जनवरी से आरंभ निर्वाचन नामांकन प्रक्रिया हेतु समय से सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के बारे में अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये।
श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 12 चैक पोस्ट के लिये तैनात उडनदस्ता टीम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह 17 जनवरी से निर्धारित चैक पोस्ट वाले मार्ग पर आवाजाही करने वाले सभी वाहनों पर कडी निगरानी रखें और चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में लाये जाने वाली नगदी, अवैध शराब, असलाह, सन्देहास्पद वस्तुओं मिलने पर वीडियोग्राफी एवं विधिक कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारियों तथा निर्वाचन कंट्रौल रूम को समय से सूचित करें। ज्ञातव्य है कि विधानसभा हाथरस क्षेत्र के अंर्तगत हनुमान चैकी अलीगढ बार्डर, कैसोंपुर ग्राम एटा बार्डर, टुकसान ग्राम अलीगढ़ बार्डर, बसगोई ग्राम अलीगढ़ बार्डर, विधानसभा सादाबाद क्षेत्र के अंर्तगत गोविन्दपुर चैकी आगरा बार्डर, बिसाबर चैकी मथुरा बार्डर, मानिकपुर चैकी एटा बार्डर, कंचना फाटक मथुरा बार्डर  और विधानसभा सिकन्द्राराव क्षेत्र के अंर्तगत अगसौली चैराहा, भैंकुरी चैराहा, रतिभानपुर, हुसैनपुर पर चैक पोस्ट स्थापित किये गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन के लिये गठित 3-3 उडनदस्ता टीम के  अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पुलिस अधिकारी अधिकारी एवं पुलिस फोर्स के साथ निर्धारित क्षेत्र में आवाजाही करने वाले सभी वाहनों पर कडी निगरानी रखते हुए चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में लाये जाने वाली नगदी, अवैध शराब, असलाह, सन्देहास्पद वस्तुओं मिलने पर वीडियोग्राफी एवं विधिक कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारियों तथा निर्वाचन कंट्रौल रूम को सूचित करें। डीएम ने बैठक में गैरहाजिर लेखाकार बेसिक शिक्षा अशोक कुमार का वेतन रोकने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिये।
डीएम ने सहायक व्यय प्रेक्षक टीम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने स्तर से समुचित कार्यवाही कर वरिष्ठ कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी (व्यय) तथा जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रतिदिन की कार्यवाही से अवगत करायेंगे। लेखा टीम के अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान व्यय लेखों की प्रतिदिन जांच कर तथा वीडियो अवलोकन करते हुए वीडियो निगरानी टीम की रिपोर्ट के निरीक्षण के उपरांत निर्वाचन व्यय लेखा के संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के बारे में अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये गये। उन्होंने वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन गठित टीमों के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन की कार्यवाही से अवगत कराते हुए रिपोर्ट देंगे। उन्होंने मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड माॅनीटरिंग कमेटी में नामित सभी अधिकारियों को राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों द्वारा पेड न्यूज, चैनल टेलीकास्ट आदि के प्रचार-प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के बारे में संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला विकास अधिकारी श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप भार्गव, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, केहरी सिंह, अभिषेककुमार सिंह, ओमबीर सिंह, ओसी कलक्ट्रेट जयप्रकाश, एडीईओ रामप्रवेश, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, डीपीआरओ दिनेश सिंह, निर्वाचन से संबंधित सभी प्रभारी अधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने