Top News

सासनी- पुलिस ने गांव ममौता कलां रोड से 1 युवक को आला नकब सहित गिरफ्तार

हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने गांव ममौता कलां रोड से एक युवक को मय आला नकब  के गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बुधवार की देर रात एसआई रामदास पचैरी शांति व्यवस्था हेतु गांव ममौता कलां की ओर गश्त पर थे। तभी रात के अंधेरे में उन्हें कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जिन्हें टोकने पर वह भागने लगे। भाग रहे युवकों में से एसआई ने एक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास आला नकब बरामद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेजा है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विष्णु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ममौत कलां बताया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने