Top News

सहपऊ- जलेसर रोड स्थित महरारा तिराहा से पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने चैकिंग के दौरान 2 किलो गांजे सहित 2 दबोचे

हाथरस/सहपऊ।  विधानसभा चुनावांे में अवैध तरीके से धन, हथियार, शराब आदि की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने के लिये पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने आज चैकिंग के दौरान 2 लोगों को बाइक सहित भारी मात्रा में मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है।
सीओ सादाबाद मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने आज चैकिंग के दौरान जलेसर रोड स्थित महरारा तिराहा से होण्डा शाइन बाइक संख्या यूपी 16 बीजे/8378 सवार  2 लोगों को 2 किलो गांजे सहित गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये लोगों ने पुलिस को अपने नाम राजू पुत्र रामवीर सिंह, ओमपाल पुत्र मेहरी सिंह निवासीगण नगला गंगा थाना सकरौली एटा बताये हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने