सासनी- प्रधानों को दिए प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र

सासनी। विकास खंड परिसर में ग्राम प्रधान क्षमता विकास प्रशिक्षण के दौरान नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधनों के क्षमता विकास हेतु लगाए गये शिविर में चैथे दिन जिला पंचायत राज अधिकारी दिनेश सिंह, तथा जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव तथा शिक्षा विभाग के संतोष कुमार द्वारा अपने-अपने विभागों से संबधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
गुरुवार को शिविर में ग्राम प्रधानों को बताया गया कि ग्रामीणों की समस्याएं अधिकतर इन्हीं विभागों से संबधित होती है। इन समस्याओं से निबटने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराईं। रामसिंह मास्टर टे्रनर रामसिंह द्वारा सरकार से आने वाली विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को परिचित कराने की जानकारी दी। शिक्षा विभाग के संतोष कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज का युग शिक्षा का युग है। जहां शिक्षा होगी। वहां समस्याओं का निराकरण स्वयं हो जाता है। गांव में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने से गांव विकास की ओर दौडना शुरु कर देता है। साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उनके निराकरण सुगमता से करने हेतु सरल उपाय बताए। इस दौरान विकास खंड के द्वितीय चरण में 41 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान धनीराम शर्मा, दिनेश सिंघल, रमेश चंद्र शर्मा, प्रभाकर चैधरी, टेकचंद्र राव, जितेन्द्र पाठक, कपूरी बेगम, वीरपाल सिंह, सतीश कुशवाहा, सावित्री देवी, चंद्रभान सिंह, यागेश कुमार, भारती देवी, सीमा देवी, शेखावत खां, राजेश कुमार, राकेश कुमार, सुमित चैधरी, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1