सासनी- उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनरतले सफाई कर्मचारियों की काम बंद हड़ता शुरू

सासनी। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सासनी इकाई के सफाई कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल कर धरने पर बैठ गये। मांगों को पूरा होने तक सफाई कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा।
गुरुवार को धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना था कि उनकी विभिन्न मांगे वर्षों से लंबित पड़ी हैं। जिन पर किसी भी नगर पंचायत अधिकारी या नगर अध्यक्ष ने ध्यान नहीं दिया है। कर्मचारियों का अरोप था कि एसीपी (सिलेक्शन) को मूल वेतन में समायोजित कर उसका नगद भुगतान, और ऐरियर दिलाने तथा ठंडी गर्म वर्दी, कर्मचारी सेवा निवृत हैं उनके रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। अतिरिक्त सफाई कार्य पर रोक लगाई जाए। धरना दे रहे कर्मचारियों का अरोप था कि वर्षों से झूठा आश्वासन देकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। और वेतन से अधिक काम लिया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वे काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। धरने पर बैठने वालों में दिनेश, रज्जन, प्रकाश, हरीसिंह, राजेश, शारदा, गीता सूरजमुखी, प्रदीप कुमार दयाचंद्र शेखर, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1