हाथरस- विश्व एड्स दिवस पर निकाली रैली

हाथरस। उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अन्तर्गत आज विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एड्स के बचाव के प्रसार एवं प्रचार हेतु एम.डी.टी.बी. हाॅस्पीटल से बृहद रैली निकाली गई। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम एच.आई.वी. की रोकथाम के लिए हाथ उठायें रही। रैली में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के लगभग 150 छात्राओं द्वारा भाग लिया गया।
रैली का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामवीर सिंह द्वारा फीटा काटकर एवं झण्डी दिखाकर किया गया। रैली शहर के मुख्य-मुख्य मार्गो से होती हुयी पुनः वापस एमडीटीबी हाॅस्पीटल पर समाप्त हुयी। रैली के समापन उपरांत सभी छात्र-छात्रओं एवं अध्यापकों को जलपान कराया गया।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी डा. ए. एस. वशिष्ठ, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम श्रीमती प्रतिभा भारद्वाज, वार्डन नीरज सक्सेना, भीष्म सिंह, मनोज उपाध्याय, अजीम, मोहम्मद अशफाक, अरूण शर्मा एवं महिला चिकित्सालय की एड्स काउंसलर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1