हाथरस। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे आपराधियों के विरूद्व अभियान में बीती रात अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी द्वारा मुखिबर की सूचना पर शहर का प्रसिद्व गाजा माफिया मनी उर्फ मानिया पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी नयागंज चैमुखा गली थाना कोतवाली को गाजे की पुड़िया को बेचते हुये रंग हाथ हाइवे स्थित नगला भोज तिराहे से गिरफ्तार किया है। पकड़ेगये मनी उर्फ मानिया के कब्जे से 500 ग्राम गाजे की पुड़िया बरामद की गयी है। इसके अतिरिक्त एसओजी टीम द्वारा सटटे माफिया के कई ठिकानों पर दबिशें दी गयी परन्तु सटटा माफिया भाग जाने में सफल रहे। पकड़े वाली टीम में जगदीश चन्द्र, वीरेश कुमार, प्रेमनाथ, उपेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, कमरूददीन, सन्दीप राघव, नागेन्द्र सिंह, गिरीश चन्द्र, रमाकान्त मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।