Top News

हाथरस- गांव खोड़ा हाजारी में पत्नी ने ससुराल आने से किया मना, तो पति ने लगाई फांसी, एक साल पूर्व हुई थी युवक की शादी


हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव खोड़ा हाजारी में 25 वर्षीय युवक ने अपने घर में पंखे से फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से आसपास में हड़कम्प मच गया और घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और युवक की मौत की जानकारी मृतक के परिजनों से की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव खोड़ा हाजारी 25 वर्षीय हरिश पुत्र सुरेन्द्र की एक साल पूर्व सादाबाद क्षेत्र के गांव खोड़ा मढका से शादी हुई थी शादी के कुछ समय बाद उनकी पत्नी अपने मायके चली गई फिर वापस नही लौट गत दिवस मृतक युवक अपनी पत्नी को बुलाने गये मगर पत्नी ने आने से मना कर दिया था। और युवक वहां से वापस आकर सोमवार की प्रातः ही अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही युवक की मौत से पूरे गांव में हड़कम्प मच गया और घटना की सूचना के बाद मौके पर के कोतवाली पुलिस पहुच गयी जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि दोनों पति पत्नी में किसी बात पर फोन पर विवाद हो गया था। और युवक ने फोन काटने के बाद मौत को गले लगा लिया। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने