Top News

हाथरस- महिला काग्रेंस कमेटी ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला, जमकर कोसा

हाथरस। शहर काग्रेंस एंव महिला काग्रेंस के संयुक्त से सोमवार को किला स्टेशन बेलनशाह पर गैस सिलेन्डर के मूल्य में की गयी बढोन्तरी के खिलाफ भारत सरकार का पुतला फूंका। सभी काग्रेंसजन चामड़ गेट पर इकतित्र होकर केन्द्र सरकार विरोधी नोट लगाते हुये नगला बेलनशाह किला स्टेशन पहुचे जहां महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता की अध्यक्षता में सभा हुयी जिसका संचालन शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव पं. ब्रहम देव शर्मा थे। क्रपेन्द्र सिंह चैहान व ललतेश ने कहा कि काग्रंेस ही एक मात्र पार्टी है जो गरीबों का हित कर सकती है। अविनाश पचैरी व वार्ड अध्यक्ष कस्तुरी देवी ने भाजपा की सरकार को गरीब विरोधी सरकार बताया। इस मौके पर कपिल नरूला, श्रीमती रीना बाल्मिक, पन्ना लाल, मुन्नी देवी, वीरेन्द्र भूरा, चिरौजी देवी, रमन गुप्ता, आर.के.राजू, सत्य प्रकाश, रंगीला, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने