हाथरस। विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ को फिल्म जगत के 100 वर्षो के गौरवपूर्ण सफर को अपने सांस्कृतिक महोत्सव; सिने सुदर्शन का रूप दिया जा रहा है। 16 फिट के तीन भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं जो फिल्मी संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। उन पर सजावट के लिए केनवास पर फिल्मों के पोस्टर दीवार, सिंघम, वाजीराव मस्तानी, सुल्तानी, मुगले आजम, शोले, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, राॅकस्टार, राउडी राठौर व मोहन जुदाड़ो के पोस्टर अनुपम शोभा को बढ़ाएँगे।
प्लाई वुड के कट-आउट पर हीरोइन करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, सुस्मिता सेन, हेमा मालिनी, प्रियंका चैपड़ा आदि सभी सुन्दरता में चार चाँद लगाएँगे । प्रोप्स में तीन बैल गाड़ी,10 फीटवाली शोले की टंकी पर चढ़े धर्मेन्द्र, रेत पर बनी बालू की मूर्तियाँ, अवार्ड सेरेमनी, मदर इण्डिया, प्रभात सिनेमा, आइफा अवार्ड, तोइफा अवार्ड व फिल्मफेयर अवार्ड को बालू पर उकेरा जाएगा। कैमरायुक्त भव्यगेट बना है जिसमें 20 बड़ी कैमरे की रीलें सजी हुई है। नायक, नायिका, हास्य कलाकार, खलनायकों के अनोखे अंदाज से सिने सुदर्शन द्वारा सभी पाठकों के जीवन में नवरस को घोला जाएगा।
डीपीएस, आर्ट विभाग की अध्यक्षा जोया साजी, सुमन सिंह, अपर्णा जैन, रूना सलीना ,वंदना शर्मा, शिवाशीष शर्मा, सुकण्ठ कुमार, दीपांकर धर व कुलदीप भदौरिया की देखरेख में सम्पूर्ण सामग्री बनाई गई हैं। प्रोप्स नृत्यसामग्री में 50 गिटार, 30 मैंटालिन, 10 सितार, 20 ढोल और 03 विशाल नगाड़े, अखबार की कटिंग से बना कोलाज, बाॅक्स आॅफिस काउण्टर व मदर इण्डिया की मूर्ति बन कर तैयार है सर्किल विथ लाइट, बाल विथ स्टैण्ड, मटके, शीशा , गोल्डन मास्क, सजी हुई छड़ियाँ, मराठी झण्डा, तलवार, ढाल, बिगुल, मंदिर, झोंपड़ी, एलईडी के साथ गिटार, रंगबिरंगी मटकी, विशाल वृक्ष, जंजीर, ढपली , शील्ड चार चाँद लगाते हुए आकर्षण का केंद्र-बिंदु बनेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पल्लवी उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा बनी सामग्री भारतीय सिनेमा के सौ सालों को सलाम कर रही है। फिल्म जगत के विभिन्न कलाकारों के सारे प्रोप्स तैयार है। सिने सुदर्शन में नृत्य-गीत-संगीत- अभिनय से छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।