सिकन्द्राराऊ। वाहन न मिलने पर पैदल जा रहे जीजा-साले को एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से रौंद दिया जिससे जीजा की मौके पर ही मौत हो गई और साला गम्भीर रूप से घायल हो गया।
बताते हैं जनपद अलीगढ के थाना खैर क्षेत्र के गांव कालीपुरा निवासी करीब 24 वर्षीय मोनू पुत्र जैन सिंह अपने साले अशोक कुमार के साथ अपनी ननिहाल गांव विलार जा रहा था। पंत चैराहा से बीती रात्रि को कोई वाहन न मिलने पर वह दोनों पैदल ही जा रहे थे और उनके अलीगढ जीटी रोड स्थित गांव हुसैनपुर बम्बा के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार में आयी एक बाइक ने उन्हें रौंद दिया जिससे मोनू की मौके पर ही मौत हो गई और अशोक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायल को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया तथा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में मृतक के पिता जैन सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी कालीपुरा ने बाइक संख्या यूपी 81 बी.के./1295 के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज करायी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।