Top News

हाथरस/हसायन- नगला रति रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरे युवक का ट्रेंन में चढते वक्त फिसला पैर, युवक की गई जान

हाथरस/हसायन। थाना क्षेत्र के नगला रति रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से स्टेशन पर भारी हडकम्प मच गया।
बताया जाता है कासगंज से मथुरा जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार एक युवक नगला रति रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिये उतरा था और कुछ ही समय बाद जब ट्रेन चली तो युवक भागकर चलती ट्रेन में चढने लगा और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से स्टेशन पर भारी हडकम्प व चीख पुकार मच गई।
मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी प्रेमनगर नांगलोई दिल्ली के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची जाआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने