Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- जाऊ नहर पुल पर बाइक सवार दम्पत्ति को अज्ञात वाहन ने रौदा, दोनों गम्भीर रूप से घायल, गम्भीर हालत में आगरा रैफर

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। यहां शहर से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दम्पत्ति को एक अज्ञात वाहन रौंदकर भाग गया जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये और दोनों को गम्भीर हालत में आगरा रैफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के गांव नगरिया देवरी पट्टी निवासी ओमप्रकाश पुत्र चेतराम आज पत्नी श्रीमती रिषी कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर शहर से अपने गांव जा रहे थे तभी रास्ते में जाऊ नहर पुल पर एक अज्ञात वाहन उन्हें रौंदकर भाग गया जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से दोनों को गम्भीर हालत में आगरा रैफर कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने