हाथरस। विद्युत लाइन पर काम करते वक्त आज एक संविदाकर्मी अचानक करंट आ जाने से झुलसकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है गांव वाहनपुर निवासी संविदा विद्युतकर्मी गजेन्द्र पाल पुत्र भंवरपाल आज कैलोरा पैंठ चैराहा पर विद्युत लाइन पर काम कर रहा था तभी लाइन में अचानक करंट आ जाने से वह झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया है।
हाथरस- कैलोरा पैंठ चैराहा पर विद्युत संविदाकर्मी करंट से झुलसा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।