Top News

हाथरस- नोट बदलने को लग रहीं लम्बी लाइनें, स्टेट बैंक पर लाइन में लगी वृद्धा से छीने पुराने 5 सौ के साढे 4 हजार रूपये

हाथरस। नोटबंदी के फैसले के बाद नोट बदलने के लिए बैंकों में लोगों की जहां भारी भीड उमड रही है वहीं लुटेरे भी सक्रिय हो गये हैं और स्टेट बैंक पर लाइन में लगी एक वृद्धा से 2 युवक पुराने 5 सौ के साढे 4 हजार रूपये छीनकर ले गये।
नोटबंदी के ऐलान के बाद से हर तबके के लोग सभी बैंकों में नोट बदलने के लिये उमड पडे हैं और तमाम लोग पुराने नोट जमा करने के लिये भी उमड रहे हैं। कुछ बैंकों में नोट जमा करने वालों की अलग लाइन है और कुछ में नहीं लेकिन फिर भी बूढे, बच्चे, जवान व महिलाएं भारी संख्या में नोट बदलने के लिए लाइनों में लगे हैं। भीड को नियंत्रित करने के लिये पुलिस फोर्स भी लगी है लेकिन इतनके बाद भी लुटेरे सक्रिय हो रहे हैं और अभी पुराने नोटों का पीछा नहीं छोड रहे हैं।
नोट बदलने के लिए स्टेट बैंक पर खडी एक करीब 65 वर्षीय वृद्धा श्रीमती रहीसा पत्नी कल्लू खां भीड में अपना इंतजार कर रही थी तभी 2 युवक आये और उसके हाथों से पुराने 5 सौ के साढे 4 हजार रूपये के नोटों को छीनकर भाग गये। वृद्धा चीखती चिल्लाती रही और लुटेरे भाग जाने में सफल रहे। वहां तैनात पुलिसकर्मी भी नहीं पकड सके। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आर.के. गौतम से गुहार लगायी और रूपये बरामद करने व आरोपियों को पकडने की मांग की।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने