Top News

हाथरस- इंडियन मेडीकल एसोसियेशन के आव्हान पर आईएमए के चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

हाथरस। इंडियन मेडीकल एसोसियेशन के आव्हान पर आईएमए के चिकित्सकों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
चिकित्सकों की मांग है कि सरकार नेशनल मेडीकल कमीशन को लागू कराने के प्रयास कर रही है यदि यह कमीशन लागू किया गया तो चिकित्सकों को तमाम दिक्कतें होंगी क्योंकि इसके जरिये आयुर्वेदिक और होम्योपैथी के डिग्री लेने वाले डाॅक्टर यदि परास्नातक की डिग्री ले लेंगे तो वो ऐलोपैथी वाले चिकित्सकों की दवायें लिख सकेंगे जो कि गलत है। जब उन्हें प्रारम्भिक ज्ञान ही नहीं दिया गया तो उन्हें यह कोर्स नहीं कराया जाना चाहिए। चिकित्सकों की मांग है कि सेंट्रल हास्पीटल प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाये। जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। चिकित्सकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केन्द्र सरकार के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में आईएमए अध्यक्ष डा. अनिल शर्मा, डा. विकास शर्मा, डा. विनोद सक्सैना, डा. दीपक शर्मा, डा. एसके राजू, डा. अनुपम सिंह, डा. एन सी शर्मा, डा. पंकज शर्मा, डा. संजीव कुमार, डा. सुनील अग्रवाल, डा. के के वाष्र्णेय, डा. आरके सिंह, डा. एम सी गुप्ता, डा. संजय अग्रवाल, डा. अजय अग्निहोत्री आदि अनेक डाक्टर शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने