हाथरस- बिटिया बचाओ अभियान के सूत्रधार भवतोष मिश्र ने महात्मा गांधी गल्र्स इंटर कालेज के इर्दगिर्द मनचलों के जमावड़े पर आक्रोश जताते हुये की ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग

हाथरस। बिटिया बचाओ अभियान के सूत्रधार भवतोष मिश्र ने महात्मा गांधी गल्र्स इंटर कालेज के इर्दगिर्द कुछ मनचलों के जमावड़े पर आक्रोश जताते हुये ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग पुलिस व प्रशासन से की है। उन्होंने कहा है कि विद्यालय खुलने व छुट्टी के समय विद्यालय के आसपास कुछ मनचले मंडराते रहते हैं। श्री मिश्र ने ऐसे तत्वों की धरपकड़ के लिये विद्यालय खुलने व छुट्टी के समय सादा कपड़ों में महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों की तैनाती कर मनचलों को सबक सिखवाये जाने की मांग जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने जिले भर में आपरेशन शोहदा चलाये जाने तथा मजनूओं को चलित पिंजरा में डालकर घुमाये जाने की मांग पुनः उठायी है। श्री मिश्र ने कहा है कि वह व उनकी टीम बेटियों के जीवन, सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिये कटिबद्ध है। उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही विभिन्न मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन छेड़ा जायेगा। श्री मिश्र ने कहा है कि किसी भी कीमत पर बेटियों के जीवन, सम्मान व अधिकारों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा।
     अभियान से जुड़े मदन माहेश्वरी व हरीमोहन शर्मा गुरूजी ने कहा है कि सभी रचनात्मक सोच वाले लोगों को एकजुट होकर बेटियों के जीवन, सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिये आगे आकर विधिक दायरे में रहकर लड़ाई लड़नी होगी तभी बिटिया बचाओ अभियान  जनान्दोलन में तब्दील हो सकेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1