हाथरस। भाजपा कार्यालय मथुरा रोड पर परिवर्तन यात्रा की तैयारी के सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में ब्रज प्रदेश संगठन मंत्री भवानी सिंह तथा जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा मौजूद थे। भवानीसिंह ने हाथरस जिले में 30 नवम्बर व 1 दिसम्बर को आयोजित होने वाली परिवर्तन यात्रा के सम्बन्ध में तैयारी की जानकारी ली तथा कहा कि परिवर्तन यात्रा में आने वाले अतिथि नेताओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये। यह यात्रा 30 नवम्बर को सादाबाद में प्रवेश करेगी तथा एक सभा सादाबाद में होगी व 30 नवम्बर को ही हाथरस विधानसभा आयेगी तथा बागला इंटर कालेज में सभा होगी। 1 दिसम्बर को सिकन्द्राराऊ विधानसभा के हसायन, पुरदिलनगर होते हुये सिकन्द्राराऊ में सभा होगी। यात्रा का जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।
इस यात्रा की पूरा प्रदेश निगरानी कर रहा है। सभी कार्यकर्ता पूरे तन, मन, धन से यात्रा को सफल बनाने में जीजान से जुट जायें। आने वाले 2017 के विधानसभा चुनावों में निश्चित रूप से सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा लगभग 300 सीट जीत कर स्पष्ट रूप से सरकार बनायेगी। बैठक में जिला महामंत्री एस.पी.एस. चैहान, रवेन्द्र सिंह सेंगर, सुनील गुप्ता, रूपेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, देवदत्त वर्मा, प्रीती चैधरी, गौरव आर्य, राकेश कुशवाहा, धीरेन्द्र चैहान, ब्रजेश चैहान, डा. राजीव सिंह, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, सुरेन्द्र सिंह पुण्ढीर, मुकेश कौशिक, सुनील गौतम, वीरेन्द्र सिंह राना, मीरा माहेश्वरी, कामना शर्मा, नन्दिनी देवी, प्रताप चैधरी, प्रेमबिहारी चटर्जी, रामवीर भैयाजी, संतोष पाथरे, अविनाश तिवारी, प्रमोद सेंगर, तुलसीदास अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, नरेन्द्र चैहान, प्रभात पचैरी, ममता रावल, सुभाष चैधरी, राकेश शर्मा अनाड़ी, राधेश्याम पागल, वीरेन्द्र सिंह पुण्ढीर, मा. सत्यपाल सिंह, हरवेन्द्र चैधरी, विक्रम जादौन, धर्मेश सेंगर, अशोक कुमार, क्रमल कुमार वाष्र्णेय, सुमित शर्मा, लवकुश शर्मा, आशीष कुलश्रेष्ठ, विवेकशील राघव आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।