हाथरस। शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कोठी बेलनशाह निवासी पत्रकार श्री श्याम बैनवाल का आज निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पत्रकार जगत में भारी शोक की लहर दौड गई है।
वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री श्याम बैनवाल करीब 75 वर्ष से अधिक के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज सुबह करीब साढे 10 बजे उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। स्व. श्री बैनवाल ने साप्ताहिक समाचार पत्र नगर केसरी के संस्थापक सम्पादक थे और उन्होंने बढ चढकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाये दीं। वह सामाजिक संगठनों के साथ जुडने के अलावा राजनैतिक क्षेत्रों से भी जुडे रहे और पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव भी लडा था। स्व. श्री बैनवाल हाथरस साहित्य विकास मंच के संस्थापकों में भी शामिल थे।
स्व. श्री बैनवाल की पत्नी उन्हें करीब 20 वर्ष पूर्व ही छोड गई थीं और उनके बाद उन्होंने अपने 5 पुत्रों व एक पुत्री की परवरिश की। स्व. श्री बैनवाल ने अपने पीछे भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड गये हैं और अभी 2 पुत्र अविवाहित हैं। स्व. बैनवाल बेहद सरल व हंसमुख स्वभाव के थे। उनका अंतिम दाह संस्कार आज शाम को कर दिया गया।
स्व. बैनवाल के निधन पर शहर के तमाम लोगों व संस्थाओं ने भारी शोक प्रगट किया है। श्री श्याम बैनवाल के निधन पर हाथरस साहित्य विकास मंच के कार्यालय पर थानसिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जिसमें डा. ओमप्रकाश शर्मा, महेश पागल, रामभजनलाल, विष्णु शर्मा, बाबा देवीसिंह निडर, आशु कवि अनिल बौहरे, राधारमन एसटीडी वाले, गिर्राज किशोर नीरव, दिनेश दीक्षित, जयप्रकाश शर्मा आदि ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।