हाथरस/सासनी- कोतवाली चैराहे के निकट ऑल्टो की टक्कर से बाइक सवार घायल

हाथरस/सासनी। कोतवाली चैराहे के निकट अल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
बुधवार को कस्बा के शिक्षक नगर निवासी मोतीराम का पच्चीस वर्षीय पुत्र ललित अपनी पल्सर बाइक द्वारा हाथरस की ओर जा रहा था। उधर आगरा की ओर से एक ऑल्टो कार आ रही थी। जैसे ही ललित कोतवाली चैराहे के निकट पहुंचा वैसे ही सामने से आ रही कार ने ललित की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे ललित बाइक सहित सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर राहगीरों और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। इस बीच मौका पाकर कार सवार कार सहित भाग जाने में कामयाब हो गया। ललित की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1