हाथरस। हसायन में भारतीय स्टेट बैंक पर दोपहर 2 बजे से ही लटका ताला। एक तरफ तो लोग अपने नोट बदलने के लिये लाइन में लग रहे है। वही दूसरी ओर बैंक कर्मी समय से ही पहले बैंक पर ताला लटका रहे है। बुधवार को हसायन की भारतीय स्टेट बैंक के कर्मियों ने दोपहर के 2 बजे ही बैंक को बाहर से बंद कर दिया जिससे नोट बदलने आये लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा शुरू कर दिया बाद में हंगामें की सूचना पर पहुची पुलिस ने मामला शान्त कराया और फिर बैंक में रूपये जमा करवाये।
हाथरस- हसायन में भारतीय स्टेट बैंक कर्मियों ने दोपहर से लटकाये ताले, नोट बदलने आये लोगों ने बैंक के बाहर किया हंगामा
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।