हाथरस। सादाबाद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमन्त्री का जन्मदिन सादगी से मनाया गया तथा अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गये। सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने जन्मदिन के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सादाबाद के अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को फल वितरित किये । विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कानपुर के पास हुऐ भीषण रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति समाजवादी पार्टी की पूरी हमदर्दी है इसलिऐ नेताजी ने इस बार अपना जन्मदिन सादगी से मनाने व गरीब तथा कमजोरों की सहायता करने का सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को आदेष दिया है। हमारे नेता मुलायम सिंह यादव गरीब मजदूरों के सच्चे हमदर्द हैं । इस अवसर पर सपा नेता कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, ब्लाॅक प्रमुख विनीत गुप्ता, उदयवीर सिंह प्रधान, अतुल अग्रवाल, डा. बनी सिंह, कैलाष ठैनुआ, गुरमुख चैधरी, अषोक बघेल, अषोक अग्रवाल, सोनू बधौतिया, डा. दानवीर सिंह, जुगेन्द्र सिंह यादव आदि अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
हाथरस- सादगी से मना सपा सुप्रीमो का जन्मदिन, सादाबाद में विधायक ने मरीजों को वितरित किये फल
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।