Top News

हाथरस- लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हुआ जीके ओलंपियाड, बच्चों ने जीते चार गोल्ड मैडल

हाथरस। लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में जीके ओलंपियाड हुआ। जिसमें चार बच्चों ने गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने विजेता बच्चों को गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जबकि अन्य प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र व गिफ्ट प्रदान किये गये।
उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिये लक्ष्य पर एकाग्रचित्त से ध्यान केन्द्रित करना जरूरी है। अनवरत परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। बच्चे गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र प्राप्त कर खुशी से झूम उठे। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची में मनोरमा कर्दम कक्षा 8 ए, दीपिका रावत कक्षा 6बी, ईशांत शर्मा कक्षा 4बी और देव लवानियां कक्षा 3सी ने स्थान बनाया है। बच्चों ने स्वर्ण पदक विजेता प्रतिभागियों का कर्तल ध्वनियों से उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, लवकेश सेठ, प्रशान्त शर्मा, स्वाति वर्मा, स्वतंत्र भारद्वाज, विपिन शर्मा, रतन समाधिया, अरविन्द पाठक, ओमप्रकाश सिंह, नवीन यादव, श्रवण शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने