Top News

हाथरस- नुक्कड़ नाटक कर मोदी की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया

हाथरस।  ट्रस्ट मीडिया एण्ड एंटरटेनमेन्ट के द्वारा गांव चमरोली व टीकरी खुर्द में मोदी की योजनाओं का नुक्कड़ नाटक द्वारा प्रस्तुति देकर गांव के लोगों को जागरूक किया नुक्कड़ नाटक द्वारा बताया गया कि मोदी ने गांव के विकास के लिये और लोगों के लिये क्या क्या योजनायें दी है तथा नाटक के बाद लोगों से योजनाओं की चर्चा भी की जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कौशल विकास योजना व उज्ज्वला योजना के लाभ जनता को बताये। और उनके प्रश्नों के उत्तर देकर संतुष्ट किया गया। तथा यह भी बताया कि आप इन योजनाओं का लाभ किस प्रकार ले सकते है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने