हाथरस/सासनी- कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क घटनाओं में आधा दर्जन घायल

हाथरस/सासनी। कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क घटनाओं में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
आज दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव नगला भंभू जाट निवासी मुकेश कुशवाहा अपनी पत्नी जलधारा तथा पुत्री वर्षा के साथ किसी काम से सासनी आया था जो काम समाप्त करने के बाद अपने गांव वापस जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही मुकेश गांव जाने के लिए सड़क पर मुड़ा वैसे ही पीछे से आ रहे बाइक सवार कुलदीप उर्फ सूखा ने टक्कर मार दी। जिससे मुकेश व उसकी पत्नी तथा पुत्री सड़क पर गिरकर घायल हो गये। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों बाइक सवारों को उपचार के लिए अलीगढ़ रैफर कर दिया।
दूसरी घटना में गांव भूतपुरा निवासी शिशपाल पुत्र भूरामल अपनी पत्नी कांता देवी के साथ अपने एक रिश्तेदार के यहां गांव रुदायन गया था। जो करीब दो बजे रुदायन से वापस अपने गांव को लौट रहा था जैसे ही वह गांव जरैया मोड़ पर आया वैसे ही सासनी की ओर से जा रहे एक बाइक सवार से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह शिशपाल तथा दूसरी बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गये व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर खेतों में काम कर रहे किसान तथा रहागीरों की भीड़ जुट गई। घायलों को उचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायलों को अलीगढ़ रैफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1