हाथरस- थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मैण्डू रोड स्थित आदर्श नगर में अध्यापक के घर का ताला तोड़कर हुई हजारों की चोरी

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मैण्डू रोड स्थित आदर्श नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों रूपये के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गये। घटना की सूचना पर पहंुची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी व विजया महाविद्यालय के अध्यापक योगेश कुमार सिंह पुत्र किशनपाल अपने परिवार के साथ विगत दिन अलीगढ में तेरहवीं में शामिल होने गये थे। बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर हजारों रूपये मूल्य के आभूषण सहित नगदी चोरी कर ले जाने में सफल रहे। उक्त घटना की जानकारी पीड़ित को पड़ोसियों ने दी तो उन्होंने अपने घर आकर देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1