हाथरस। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसो. के जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ ने जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह से मांग की है कि वह बेसिक शिक्षक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों (समस्त नगर पालिका व नगर पंचायत) व सभी नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्षों को दिशा निर्देश जारी करें जिससे कि वर्षों से बिना तैनाती सफाई कर्मचारियों के विद्यालय परिसर व कक्षा-कक्षों में समुचित तरीके से प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित हो सके। क्योंकि यदि छात्र/छात्राएं स्वेच्छा से सफाई करते भी हैं तो मौहल्लेवासी, ग्रामीण व अभिभावन घोर आपत्ति व्यक्त करते हैं और बच्चों को स्कूल भेजने से भी रोकते हैं। इससे विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित होने के कारणों में एक यह भी है।
प्रत्येक ग्राम पंचायत ने नगरीय क्षेत्रों में तैनात सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी में वहां के परिषदीय विद्यालयों की सफाई को भी अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाये।
प्रत्येक ग्राम पंचायत ने नगरीय क्षेत्रों में तैनात सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी में वहां के परिषदीय विद्यालयों की सफाई को भी अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाये।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।