Top News

हाथरस- डीएम, एसपी सादाबाद तहसील दिवस मे फरियादियों से हुये रूवरू, गैरहाजिर एआर काॅपरेटिव का जबाब तलब किया, समस्यायें के प्रति अफसर सकरात्मक रवैया अपनायेंः- डीएम

हाथरस। आज सादाबाद में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज 116 प्रार्थना पत्रों मंे से 32 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत दी गई। डीएम ने तहसील दिवस में गैरहाजिर एआर काॅपरेटिव का जबाबतलब करने के निर्देश दिये।
मंगलवार को सादाबाद में सम्पन्न तहसील दिवस मंे जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने नवागत एसपी दिलीप कुमार, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी एवं अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जिले में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु संवेदनशील रवैया अपनाकर पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के बारे में अधिकारियों को कडे निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवसों के 80 निस्तारित मामलों का सत्यापन करने हेतु  जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा मोबाइल फोन पर शिकायतकर्ता से पूंछताछ करके शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बारे मंे तस्दीक की। डीएम, एसपी, सीडीओ और  परियोजना निदेशक डीआरडीए ने इस मौके पर 32 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाणपत्र प्रदान कर राहत दी।
तहसील दिवस में गाॅव सलहपुर के बंगाली खाॅ ने आवास बनवाने, महरारा की फूलवती ने दबंग लोगों द्वारा आबंटित जमीन पर कब्जा करने, कश्यप नगर के सतीशचन्द्र ने लोगों द्वारा नाली अवरूद्ध करने, नौपुरा के शिवशंकर ने चकबंदी में सिचाई हेतु आरक्षित नाली पर नामजदों द्वारा अपने चक में मिलाकर जोतने के बारे में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर राहत दिलाने की गुहार लगाने पर डीएम ने सभी प्रार्थनापत्रांे को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित एक सप्ताह में निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु कडे निर्देश दिये।
इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को फार्म उपलब्ध कराये गये। कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी।
तहसील दिवस में डीएफओ मधुकर दयाल, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संसार सिंह, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, डीडीओ श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, तहसीलदार कुमार चन्द जवालिया, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, डीआईओएस जेके मलिक, सीवीओ डा0 डीके शर्मा,, बीएसए श्रीमती रेखा सुमन के अलावा विद्युत, पीडब्लूडी, जलनिगम, सिचाई, नलकूप, ग्रामीण अभियत्रण विभाग के अभियन्ता तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने