हाथरस। आज हाथरस में विष्णुपुरी गली न0 4 स्थित कैलाश पौनियां के आवास पर श्रद्धेय नाथूराम गौडसे की 68 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने गौडसे की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। कैलाश पौनियां ने गौडसे की तश्वीर श्रध्दासुमन अर्पित किये और उपस्थित लोगों को गौडसे की जीवनी व कृतित्व की जानकारी दी। पौनियां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गौडसे किसी से कम देशभक्त नहीं थे। इतिहास ने उन्हें अपराधी के तौर पर प्रस्तुत किया है जबकि वह एक सच्चे देशभक्त थे। पौनियां ने कहा कि गौडसे ने मोहनदास करमचंद गांधी उर्फ़ महात्मा गांधी का इसलिए वध किया था क्योंकि उस समय देश में चल रही विपदाओं के जिम्मेदार गांधी ही थे। गौडसे में कोर्ट में गांधी वध के 150 कारण बताए थे।पौनियां ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर गौडसे जी का कोर्ट में दिया गया बयान और उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक का सही मायनों में प्रकाशन हो जाये तो लोग महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहना भूल जाएंगे। तरुण कुमार ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानते । उन्होंने कहा कि गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं न कि हिंदुस्तान के क्योंकि गांधी ही पाकिस्तान के जन्मदाता हैं।
इस मौके पर कैलाश पौनियां , तरुण कुमार, सुमित शर्मा,शंकरलाल माहौर, मनीष कुमार,गोपीचन्द गुप्ता,कुलदीप उर्फ़ बन्टी, रणवीर सिंह,अमर सिंह,रामप्रकाश,संजू शर्मा,रामकुमार व कान्हा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर कैलाश पौनियां , तरुण कुमार, सुमित शर्मा,शंकरलाल माहौर, मनीष कुमार,गोपीचन्द गुप्ता,कुलदीप उर्फ़ बन्टी, रणवीर सिंह,अमर सिंह,रामप्रकाश,संजू शर्मा,रामकुमार व कान्हा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।