हाथरस- लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने दूसरे दिन भी अपनी प्रतिभा का बिखेरा जलवा

हाथरस । लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने दूसरे दिन भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। समापन अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए डायरेक्टर देवेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी और अन्य प्रतिभागियों को आगे बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों की प्रतिभा उन्नयन में सार्थक सिद्ध होते हैं। प्रतियोगिता में चारों हाउस कृष्णा, केशव, गोविन्द, माधव हाउस के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सबजूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोविंद हाउस की शिवानी सिंह ने प्रथम, विधि वाष्र्णेय ने द्वितीय और कृष्णा हाउस की अनुराधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में गोविंद हाउस की शिवानी सिंह ने प्रथम, माधव हाउस की डौली शर्मा ने द्वितीय और केशव हाउस की जाह्नवी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जाॅइंट लेग रेस में माधव हाउस के बलवंत और गोपाल पचैरी ने प्रथम, गोविंद हाउस के आदित्य चैधरी और पंकज दीक्षित ने द्वितीय तथा कृष्णा हाउस के नन्दराज और राज शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग से शतरंज प्रतियोगिता में माधव हाउस की तनुजा सिंह ने प्रथम, अंजलि दीक्षित ने द्वितीय और केशव हाउस की चेष्टा वशिष्ठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में बालक वर्ग से गोविंद हाउस के सौरव सिंह ने प्रथम, केशव हाउस के देशदीपक शर्मा द्वितीय और कृष्णा हाउस के गजेन्द्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता में गोविंद हाउस के सौरव सिंह ने प्रथम, माधव हाउस के अरुण चैधरी ने द्वितीय और कृष्णा हाउस के गजेन्द्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग से बैडमिंटन डबल्स में कृष्णा हाउस के आकाश और अभय ने प्रथम, केशव हाउस के सोमेश ठैनुआ और अमन शर्मा ने द्वितीय और गोविंद हाउस के आयुष अग्रवाल और हिमांशु विमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से माधव हाउस की छात्राओं ने प्रथम, केशव हाउस की छात्राओं ने द्वितीय और गोविंद हाउस की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग से शतरंज प्रतियोगिता में कृष्णा हाउस की नन्दनी दीक्षित ने प्रथम, गोविंद हाउस की अंजलि रावत ने द्वितीय और दामिनी वाष्र्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग से बैडमिंटन में कृष्णा हाउस ने प्रथम, माधव हाउस ने द्वितीय और गोविंद हाउस की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग से 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोविंद हाउस के शिवकांत राना ने प्रथम, केशव हाउस के अभिषेक पौरुष ने द्वितीय और माधव हाउस के सौरभ यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बाधा दौड़ में गोविंद हाउस के शिवकांत राना ने प्रथम, माधव हाउस के सनीश रावत ने द्वितीय और मुकुल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  डायरेक्टर देवेन्द्र उपाध्याय और संध्या उपाध्याय ने बच्चों को मेडल्स व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने सभी के लिए     धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों को शुभाशीष दी। खेलों के सफल आयोजन में खेल कोच अरविंद पाठक सहित मीडिया प्रभारी गोविंद उपाध्याय, स्वतंत्र भारद्वाज, विपिन शर्मा, लवकेश सेठ, लक्ष्मी शर्मा, शारदा शर्मा, विमलेश शर्मा, शैफाली भारद्वाज, शैलजा शर्मा, ममता सिंह, प्रिया उपाध्याय, शालिनी शर्मा, मीनू शर्मा, हेमा गौड़, प्रशांत शर्मा, नवीन यादव, श्रवण वर्मा, रतन समाधिया  आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1