हाथरस। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनावों में विजयश्री प्राप्त कर नोटबंदी का विरोध करने वालों के मुंह पर तमाचा मारा है। भाजपा ने जनता का पूर्ण बहुमत जीत कर उपचुनावों में विजयश्री प्राप्त की है। विजयश्री को लेकर भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खुशी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनीत आर्य ने घंटाघर पर व्यापारियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मिष्ठान वितरित किया।
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीत आर्य ने कहा कि जनता भाजपा के साथ है। उपचुनावों में जनता ने भाजपा का साथ दिया है। इससे विरोधी दलों के चेहरे काले पड़ गये हैं। नोटबंदी में जनता का भाजपा को पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है।
जिला मंत्री मुकेश कौशिक ने कहा कि उपचुनावों की जीत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कद बढ़ा है। इससे ऐसा लग रहा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।
पूर्व नगराध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। विपक्षी नोटबंदी का बेवजह विरोध कर रहे हैं, जबकि जनता पूर्ण समर्थन कर रही है। सारी काली कमाई वाले संसद को नहीं चलने दे रहे हैं। क्योंकि उनके पास खजाना गढ़ा पड़ा है। मोदी काले धन रखने वालों को सोने नहीं देंगे। वह कितना भी नोटबंदी का विरोध करलें।
मिष्ठान वितरित करने वालों में मोहन पंडित, प्रदीप शर्मा, सुरेश चैधरी, दिनेश शर्मा, मुकेश कौशिक, राजू कौशिक, संजय शर्मा, दिलीप चैधरी, श्याम अग्रवाल, गौरव पंडित, जितेन्द्र शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, रमेश राजपूत, अशोक कुमार, बंशी पंडित, नंदिनी देवी, अंजू आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।