सिकंदराराऊ। कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनको भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। यशोदा भवन स्थित कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष इश्त्याक अहमद सैफी ने की एवं संचालन फकीर मौहम्मद अब्बासी ने किया।
जिला सेवादल चीफ जगतवर्ती पाठक ने कहा कि पं.जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। जब देश आजाद हुआ तो औद्योगिक विकास नगण्य था। नेहरू जी ने देश में विकास के द्वार खोल दिये।
जिला उपाध्यक्ष जहीरूद्दीन पीरजादा ने कहा कि पं.नेहरू देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से लडे थे और आजादी मिलने पर गरीब,शोषित,पिछडों एवं अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार दिलाने के प्रयास किये।
इससे पूर्व समस्त कांगे्रसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के छवि चित्र पर माल्यार्पण करके उनका भावभरा स्मरण किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष बाल्मीक, दीपक बघेल, नवील खान, सुभाष चन्द्र, बिल्लू ठाकुर, अश्वनी शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, शशांक दीक्षित, अब्दुल रज्जाक ओके, इरशाद खां,सुरेश कुमार, मौहम्मद नौशाद, मौहम्मद आदिल, रिजवान, इरशाद अली आदि प्रमुख थे।
जिला सेवादल चीफ जगतवर्ती पाठक ने कहा कि पं.जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। जब देश आजाद हुआ तो औद्योगिक विकास नगण्य था। नेहरू जी ने देश में विकास के द्वार खोल दिये।जिला उपाध्यक्ष जहीरूद्दीन पीरजादा ने कहा कि पं.नेहरू देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से लडे थे और आजादी मिलने पर गरीब,शोषित,पिछडों एवं अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार दिलाने के प्रयास किये।
इससे पूर्व समस्त कांगे्रसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के छवि चित्र पर माल्यार्पण करके उनका भावभरा स्मरण किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष बाल्मीक, दीपक बघेल, नवील खान, सुभाष चन्द्र, बिल्लू ठाकुर, अश्वनी शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, शशांक दीक्षित, अब्दुल रज्जाक ओके, इरशाद खां,सुरेश कुमार, मौहम्मद नौशाद, मौहम्मद आदिल, रिजवान, इरशाद अली आदि प्रमुख थे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।