हाथरस- लक्ष्मीनगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने भागवत कथा का किया शुभारंभ

हाथरस। लक्ष्मीनगर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर व्यास आचार्य पं. विनोद मिश्र को फूल माला पहिनाकर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर आयोजक शिवकुमार शर्मा, सचिन गौड़, आदित्य शर्मा व निशांत उपाध्याय ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहिनाकर, पीताम्बर उढ़ाकर व भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जो व्यक्ति भागवत कथा कराते हैं और जो व्यक्ति भागवत कथा का अनुशरण करता है। उनके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। हम सभी को भागवत कथा का अनुशरण करना चाहिए। भागवत कथा का अनुशरण करने से ही हमारा व हमारे आने वाली पीढ़ी का जीवन सफल होगा। भागवत गीता में लिखा है कि हमारे द्वारा किये गए कर्मों के आधार पर ही हमें फल मिलता है। हमको निष्ठा ईमानदारी से धार्मिक कार्यों में रूचि लेनी चाहिए और सत्य के रास्ते पर चलेंगे तो स्वर्ग मिलेगा। अगर हम अधर्म के कार्य करेंगे तो हमे नर्क मिलेगा। लेकिन मेरा ये मानना है कि अपने कर्मो के आधार पर नर्क व स्वर्ग सब हमें इसी जीवन में भोगना है।
इस अवसर पर गौरीशंकर शर्मा, डॉ. संजीव पाठक, माधव गौड़, गौरी गौड़, भुवनेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, दादा शर्मा, आंसू शर्मा व लवकुश शर्मा आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1