हाथरस- 30 नवम्बर को हाथरस विधानसभा में आ रही परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय गऊशाला रोड स्थित बैनीराम बाग में हुई विशेष बैठक

हाथरस। भाजपा की हाथरस विधानसभा में 30 नवम्बर को आ रही परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर विशेष बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष मा. सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में  भाजपा कार्यालय गऊशाला रोड स्थित बैनीराम बाग में हुई।
बैठक में परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह पुन्ढीर ने कहा कि यात्रा बागला इंटर कालेज में आयेगी जिसको सफल बनाने के लिये सभी भाजपाई एकजुटता के साथ मिलकर सहयोग करें।
बैठक में सुभाष सेंगर, कुशलपाल सिंह पौरूष, पूर्व सांसद डा. बंगालीसिंह, विधनसभा प्रभारी राधेश्याम पागल, लवकुश शर्मा, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, रामकुमार माहेश्वरी ने भी रैली को सफल बनाने के लिये सुझाव दिये। हाथरस विधानसभा परिवर्तन यात्रा संयोजक प्रेमबिहारी चटर्जी द्वारा बढ़ चढ़कर सहयोग करते हुये सभी को धन्यवाद दिया। संचालन जिला मीडिया सम्पर्क प्रमुख क्रमल कुमार वाष्र्णेय ने किया।
बैठक में विक्रमसिंह जादौन, पराग कमल अग्रवाल, डा. राजेश कुमार, सतीश बाल्मीकि, रामवीर सिंह माहौर, रामवीर सिंह भैयाजी, रामकुमार वर्मा, अखिलेश गुप्ता, संजय सक्सैना, डा. लक्ष्मीनारायन तुरैहा, नारायनलाल, सचिन कुमार, मोहन पंडित, बबलू हंसमुख, लखन चटर्जी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1